प्रदेश

असम पुलिस के 15 सदस्यों के एक दल ने पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह के आवास पर सर्च की

पुष्पेंद्र सिंह
टीकमगढ़ 24 जुलाई ;अभी तक;  असम पुलिस के  15सदस्यों के एक दल द्वारा बुधवार को धोखाधड़ी के एक मामले को लेकर कॉग्रेस के स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला के, शहर के तालदरवाजा क्षेत्र में स्थित उनके आवास पर  सर्च की गयी!
६                              टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बताया कि विधायक सिंह के बेटे शाश्वत सिंह के खिलाफ असम में धोखाधड़ी के मामले में मुकद्दमा दर्ज है और वहाँ की पुलिस उसी सिलसिले में आज सर्च वारंट लेकर आयी थी!उन्होंने कहा कि करीब तीन घंटे की सर्च के बाद असम पुलिस दल वापस चला गया यद्यपि उन्हें सुरक्षा और सहयोग की दृष्टि से पुलिस बल उपलब्ध कराया गया था!
                                एसपी काशवानी ने कहा कि वह इससे ज्यादा कुछ भी कहने के लिए अधिकृत नहीं हैं इस मामले को लेकर विधायक यादवेन्द्र सिंह द्वारा कोई प्रातिक्रिया नहीं दी गयी हालांकि वे सर्च के वक्त अपने घर पर मौजूद थे!असम पुलिस दल द्वारा भी मीडिया को किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गयी!
 ६                                  उल्लेखनीय है कि विधायक के बेटे शाश्वत सिंह के खिलाफ कथित तौर पर 64करोड़ की धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज है और उसी सिलसिले में असम पुलिस यहाँ आकर गुजरे साल के सितम्बर माह में भी पूछताछ कर चुकी है!

Related Articles

Back to top button