प्रदेश

भाजपा नेता प्रभात झा का दिल्ली में उपचार के दौरान निधन, लंबे समय से चल रहा था इलाज

दीपक शर्मा
पन्ना २६ जुलाई ;अभी तक;  मध्यप्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक राज करने वाले भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा का आज तड़के दिल्ली में उपचार के दौरान निधन हो गया।वह 67 साल के थे।उनका उपचार दिल्ली के मेदांता अस्पताल में चल रहा था जहा उन्होंने अंतिम सांस ली।
                           इसके पहले उन्हे भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती किया गया था।लेकिन उनको दिमागी बुखार के बाद उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी जिसके बाद प्रभात झा को एयरलिफ्ट कर दिल्ली के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था।आज प्रातः झा लंबे संघर्ष के बाद वह अपनी अनंत यात्रा पर निकल गए। दिमागी बुखार के चलते उन्हें न्यूरोलॉजिकल परेशानियां आ रही थी। जिसके चलते उनको कुछ दिन पहले भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उनका हालचाल जानने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री हॉस्पिटल पहुंचे थे। जिसके बाद उनको एयरलिफ्ट कर दिल्ली शिफ्ट किया गया था।
                                    मूलरूप से बिहार के रहने वाले प्रभात झा मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता से अपने करियर की शुरुआत की थी।और राजनीति के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाली थी।उनके निधन की जानकारी उनके बेटे ने देते हुए कहा कि अंतिम संस्कार पैतृक गांव कोरियाही बिहार में किया जाएगा। प्रभात झा के निधन से मध्यप्रदेश की राजनीति में एक सूनापन सा आ गया हे।उनके निधन की जानकारी जिसको भी लगी सभी ने गहरी संवेदना व्यक्त की।मध्यप्रदेश की जनता प्रभात झा को लंबे समय तक याद रखेगी।

Related Articles

Back to top button