प्रदेश

प्रदेश में शाराब बंदी को लेकर भगवती मानव कल्याण संगठन नें संभागीय कमिश्नर तथा पुलिस महानिरीक्षक को सौपा ज्ञापन

दीपक शर्मा

पन्ना २६ जुलाई ;अभी तक; भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संभागीय कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे प्रदेश एवं सागर संभाग से अवैध शराब बंदी हेतु पुलिस महानिरीक्षक एवं सागर कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा है।

उन्होंने बताया कि भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किये जा रहें है। जबकी हमारा उद्देश्य पूरे प्रदेश में शराब बंदी कानून लागू किया जाये। उन्होने आंगे बताया कि सागर संभाग के दमोह जिले मे पुलिस प्रशासन के संरक्षण में अवैध शराब का कारोबार जोरों पर चल रहा है जिसके खिलाफ भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दमोह को भी ज्ञापन दिया गया था। लेकिन कोई कार्यवाही नही की जा रही है। जिसके पश्चात् संभागीय अधिकारीयों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा जा रहा है। उन्होने आंगे यह भी उल्लेख किया कि संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा अवैध शराब परिवहन को रोकने का प्रयास विगत 15 वर्षों से किया जा रहा है जिसमें संगठन के कार्यकर्ता पुलिस को सूचना देकर अवैध शराब पकड़वाते हैं लेकिन दमोह पुलिस प्रशासन द्वारा उल्टा संगठन के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किये जा रहे हैं। सागर संभाग में भगवती मानव कल्याण संगठन के लाखों कार्यकर्ताओं द्वारा नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को चेतवानी देते हुएं कहा कि यदि उचित कार्यवाही नहीं होते है तो दमोह जिले में लाखो कार्यकर्ता संभाग स्तरीय अनिश्चितकालीन धरना करेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इसमें मुख्य रूप से भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय उपप्रचार मंत्री भुज्जी लाल सेन, संभागीय अध्यक्ष डॉ सुजान सिंह, प्रचार मंत्री ओमवती अठ्या,साधना सेन, सागर जिला अध्यक्ष निरन सिंह,सचिव संजय पटेल, पन्ना से महासचिव गजेन्द्र साहू उपस्थिति रहे।

Related Articles

Back to top button