प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर पन्ना टाइगर रिजर्व में पदस्थ डॉ संजीव कुमार गुप्ता का भोपाल मे मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया सम्मान

दीपक शर्मा

पन्ना २९ जुलाई ;अभी तक; अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्क्रष्ट कार्य करने वाले वन विभाग के अधिकारी कर्मचारीयों को प्रदेश के मु,ख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्य अतिथि में सम्मान किया गया।

इसी कड़ी में पंन्ना टाइगर रिजर्व में पदस्थ डॉ संजीव गुप्ता के द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यो के सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि वर्ष 2009 के पूर्व तक पन्ना टाईगर रिजर्व बाघ विहीन हो गया था। उसे पुनः आबाद करने तथा वन्य प्राणीयों को ट्रांकुलाइस कर रेस्क्यू करने मे भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है तथा वन्य जीवो का समय समय पर गंभीर स्थितीयों मे भी ईलाज किया गया। उक्त तमाम उत्क्रष्ट कार्यो के लिए उन्हे सम्मानित किया गा। अभी तक डॉक्टर गुप्ता नें, 80 से अधिक बाघ और अन्य वन्यजीवों से पंन्ना टाइगर रिजर्व आबाद है। उक्त उत्क्रष्ट कार्यो के लिए डॉक्टर गुप्ता को सम्मानित किये जाने पर पन्ना टाईगर रिजर्व के अधिकारीयो, कर्मचारीयों, जिले के जन प्रतिनिधियो, साहित्यकारो, पत्रकारो ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button