प्रदेश

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा को जिला भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

दीपक शर्मा

पन्ना २९ जुलाई ;अभी तक; भाजपा के पूर्व अध्यक्ष तथा वरिष्ट नेता प्रभात झा का विगत दिवस दुखद निधन हो गया है। उनके निधन पर जिला भाजपा कार्यालय में शोक श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। उन्हे उपस्थित सभी के द्वारा नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवारजनों को इस वज्रपात की सहने की शक्ति दे। श्री सिंह ने कहा कि प्रभात जी ने अपने व्यक्तित्व और कर्तव्यों से पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का कार्य किया। जिनके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन मै मजबूती के लिए कार्य किया तथा पार्टी को आगे बढाया। उनके संगठनात्मक छमता अनुकरणीय रही है। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष बृजेद्र मिश्रा (डब्बू) सतानंद गौतम, जयप्रकाश चतुर्वेदी विष्णु पांडेय, संतोष यादव, राजकुमार वर्मा, दुर्गेश शिवहरे आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button