प्रदेश

विनोद कुमार पाण्डेय म.प्र. पटवारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री बनाये गये

महावीर अग्रवाल 

मंदसौर ३० जुलाई ;अभी तक;  मध्यप्रदेश पटवारी संघ भोपाल की प्रांतीय कार्यकारिणी घोषित हुई जिसमे मंदसौर के विनोद कुमार पाण्डेय को प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया। ये नियुक्ति पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष उपेन्द्र सिंह बाघेल द्वारा की गई।
                                     श्री विनोद कुमार पाण्डेय पूर्व में पटवारी संघ मंदसौर जिला अध्यक्ष पद पर भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा चुके है । इनके जिला अध्यक्ष रहने के दौरान मंदसौर जिले में पटवारियों के हित की मांगों को पूरी ताकत के साथ उठाया गया। इनके संघ के प्रति कार्य को देखते हुए प्रांताध्यक्ष श्री उपेन्द्र सिंह बाघेल ने इन पर भरोसा जताते हुए इन्हें प्रदेश संगठन मंत्री की कमान सौंपी। श्री पाण्डेय की नियुक्ति पर इष्ट मित्रों ने इन्हे बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button