प्रदेश

कांवड़ लेकर लौट रहे युवक को लगा करंट, मौतः सड़क के किनारे खंबे के संपर्क में आने पर हुआ हादसा

देवेश शर्मा
मुरैना 3अगस्त ;अभी तक; मुरैना में कावड़ लेकर वापस लौट रहे एक व्यक्ति की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह सोरों स्थित गंगा नदी से जल भर का लौट रहा था। नेशनल हाईवे क्रमांक 44 पर सिकरौदा के पास सड़क के किनारे लगे खंबे के संपर्क में आने पर वह करंट की चपेट में आया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात की है।
                                पुलिस के अनुसार, मुरैना बागचीनी क्षेत्र निवासी पुरन कुशवाहा पुत्र केदार सिंह कुशवाहा, 40 अपने गांव हरिज्ञान का पुरा के अन्य लोगों के साथ उत्तर प्रदेश के सोरों में गंगा जी से जल भरने गया था। वह तथा उसके अन्य साथी कावड़ लेकर लौट रहे थे। साथी कावंडिया राम सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे क्रमांक 44 पर वह सिकरौदा के पास सड़क के किनारे लगे बिजली के खंबे के संपर्क में आ गया। बिजली के खंबे में करंट दौड़ रहा था। जैसे ही उसने खंबे को छुआ करंट ने उसे पकड़ लिया और वहीं पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
                          राम सिंह ने बताया कि साथी कावंडिया युवक की मौत हो जाने के बाद उसके साथी घबरा गए। हम उसे एंबुलेंस में लेकर शहर के गणेशी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस निरीक्षक आलोक परिहार ने बताया कि आज उसकी लाश का पोस्टमार्टम किया गया । पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
<

Related Articles

Back to top button