प्रदेश

2 बच्चों की मां ने  प्रेमी देवर के साथ मिलकर की भाई की हत्या

रवींद्र व्यास
छतरपुर 3 अगस्त ;अभी तक;     छतरपुर जिला के  बमीठा थाना क्षेत्र पुलिस ने 18 दिन पहले हुए अंधे कत्ल का खुलासा किया है। मृतक की पत्नी एवं भाई ने ही मृतक की हत्या कर, आत्महत्या दिखाने की कोशिश की थी। अब दोनो को गिरफ्तार कर  लिया गया है।
                      पुलिस द्वारा अधिकृत जानकारी में बताया गया है कि 15 जुलाई  को थाना में  फ़रियादी ने सूचना दी कि उसके भाई हरिराम पटेल की किसी ने  हत्या कर पड़ोसी के सूने मकान में  फ़ेक दिया है  ।  पुलिस जब  मौके पर पहुंची तो मृतक का शव उसके घर के पड़ोस में खुले कमरे में पड़ा हुआ था, शव को देख कर प्रथम दृष्टया प्रतीत हुआ की मृतक की गला घोट कर हत्या की गई है ।
                       मृतक की  पीएम  रिपोर्ट आने के बाद  ये स्पष्ट हुआ की मृतक की हत्या गला घोट कर की गई है ।जिसके बाद पुलिस जाँच में जुटी,  मुखबिर से पुलिस को जानकारी मिली कि  मृतक के भाई भगवान दास पटेल व मृतक की पत्नी सखी पटेल के संबंध है। जिस पर दोनों से सख़्ती से पूछताछ करने पर दोनो ने अपना  अपराध स्वीकार किया ।
                     दोनो ने पुलिस को बताया मृतक हरी राम पटेल को उसकी पत्नी  सखी पटेल एवं मृतक का छोटा भाई भगवानदास पटेल ने योजना बनाकर मारा था। घटना की रात 10.00 बजे  पत्नी ने  नींद की अधिक गोलिया पति हरिराम  खिला दी जिससे वह  वेसुध हो गया ।  बाद में गुथना की रस्सी से अपने पति का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के प्रेमी  अपराध  से बचने के लिए मृतक हरी राम पटेल के शव को घर के वाहर लटकी पटेल के खण्डहर मे फेक  दिया था।
                         बमीठा थाना पुलिस ने  मृतक की पत्नी सखी पटेल एवं भाई भगवानदास को  अवैध संवंधो के चलते अपने ही पति की हत्या करना पाये जाने पर, अपराध क्रमांक 348/24 धारा 103,238,61(2) BNS  का कायम किया । दोनो को गिरफ्तार कर  न्यायालय  में पेश किया गया ।

Related Articles

Back to top button