प्रदेश

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को कमिश्नर ने किया सम्मानित

मोहम्मद सईद
शहडोल 4 अगस्त ;अभी तक ; राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में विजय पताका फहराने वाले शहडोल के खिलाड़ियों ने कमिश्नर बी एस जामोद से मुलाकात कर अपनी प्रतियोगिता के संबंध में उन्हें अवगत कराया। कमिश्नर श्री जामोद ने इन खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की।
                                    कमिश्नर श्री जामोद ने खिलाड़ियों से कहा कि ऐसे ही मन लगाकर मेहनत करते रहें और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मेडल जीत कर शहडोल और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने फुटबॉल टीम के  कोच से कहा कि खिलाड़ी बच्चों को टीवी  में अंतरराष्ट्रीय मैच दिखाए जाएं और कोचिंग प्लान बनाकर टीवी के माध्यम से बच्चों को एडवांस  ट्रेनिंग की जानकारी दी जाए। उन्होंने यह भी बताया कि हम गांव-गांव में पुस्तकालय, स्मार्ट टीवी और नेट की सुविधा देने वाले हैं, जिससे सभी देश दुनिया की जानकारी प्राप्त कर उसका अध्ययन कर सकेंगे।
                                यहां यह भी उल्लेखनीय है कि एच सी एल फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय फुटबॉल(बालिका 16 वर्ष आयु वर्ग) शतरंज, टी टी, एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। क्वालीफाई राउंड नोएडा में 3 से 6 जुलाई तक खेला गया, जिसमें फुटबॉल, शतरंज, टेबल टेनिस व एथलेटिक्स में मध्य प्रदेश की बालिका टीम ने फाइनल राउंड में क्वालीफाई किया।
                       ऑल इंडिया चैंपियनशिप का फाइनल राउंड चेन्नई में 22 से 26 जुलाई तक खेला गया। ऑल इंडिया के चारों जोन से क्वालीफाई टीमों को शामिल गया। जिसमें मध्य प्रदेश, केरल, सिक्किम, तमिलनाडु राजस्थान की टीमों के बीच मैच खेला गया। मध्य प्रदेश बालिका फुटबॉल टीम ने केरल को फाइनल में चार-एक से पेनल्टी शूटआउट में हराकर प्रथम स्थान गोल्ड मेडल प्राप्त किया। पूर्वी गुप्ता 14 वर्ष आयु वर्ग बालिका में शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता, रिमझिम केवट ने टीटी में सिल्वर मेडल, रागिनी सेन ने एथलेटिक्स में ब्रांच मेडल प्राप्त किया है।
                          मध्य प्रदेश बालिका फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों में सुहानी कोल, गरिमा चौधरी, कृषिका यादव, मान्यता गुप्ता, रागनी सेन ,राहत परवीन, आयशा खान सभी
रेलवे स्कूल शहडोल, एकता केवट, सपना गुप्ता, सृष्टि सोंधिया, सादिया अंजुम सभी एमएलबी स्कूल शहडोल, सानिया कुंडे, दिव्या सिंह ,काजल सिंह, संगीता बैगा, गीता बैगा विचारपुर फ्रीडर  सेंटर से और मोनिका सिंह, शीतल सिंह, सोनू बैगा, चांदनी सिंह रिलायंस फाऊंडेशन स्कूल शहडोल से शामिल थी।
                       इनके कोच सीताराम सहीस, लक्ष्मी सहीस, यशोदा सिंह थे जबकि टीम मैनेजर रहीम खान पीटीआई रेलवे स्कूल शहडोल रहे।
                          इन खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सहायक संचालक खेल एन आई एस फुटबॉल कोच रईस अहमद, राजीव श्रीवास्तव, डॉ समीम खान रिलायंस फाउंडेशन शहडोल, सैयद खादरी अल्ट्राटेक कोल माइंस विचारपुर, सफदर हुसैन वेल वेदर स्कूल विचारपुर, अनिल सिंह फुटबॉल कोच विचारपुर, अजय सोंधिया ब्लॉक कोऑर्डिनेटर खेल युवा कल्याण विभाग और नरेश कुंडे फुटबॉल कोच शासकीय ज्ञानोदय  विद्यालय विचारपुर का विशेष मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त होता रहा है।

Related Articles

Back to top button