प्रदेश

उपस्वास्थ केन्द्रो मे नही है डॉक्टर कर्मचारी भी अन्य स्वास्थ केन्द्रो मे संलग्न

दीपक शर्मा

पन्ना ७ अगस्त ;अभी तक ;  पन्ना जिले मे स्वास्थ व्यवस्थाए चरमाराई हुई है। अनेक स्थानो पर स्वास्थ केन्द्र विभाग द्वारा खोल दियें गये है तथा भवनो का भी निर्माण कर दिया गया है। लेकिन उक्त उप स्वास्थ्य केंद्रो में डॉक्टर तथा कर्मचारी कभी नही जाते है। जिससे स्वास्थ व्यवस्थाए चरमारई हुई है।

उदाहरण के तौर पर उप स्वास्थ केन्द्र कल्दा एवं बछौन में डॉक्टरो की तैनाती की गई है। लेकिन उक्त डॉक्टर वहां पर नही जाते है। पवई स्वास्थ केन्द्र मे अपनी ड्यूटी करते है। इसी प्रकार संबंधित नर्स एवं एनएम भी संबंधित केन्द्रो मे नही पंहुचती है। जिसके कारण आम लोग भारी परेशान है।

वर्तमान समय मे लगातार उल्टी, दस्त, मलेरिया विभिन्न प्रकार की बीमारीयों का प्रकोप चल रहा है। लेकिन स्वास्थ केन्द्रो मे ताला डले हुए है। जिससे ग्रामीण जन भारी परेशान है। जिला कलेक्टर द्वारा समस्त स्वास्थ केन्द्रो मे डॉक्टर पदस्थ होने की सूची भी जारी कराई गई थी। लेकिन उसके बावजूद संबंधित स्थानो पर अमला नही पंहुच रहा है। स्थानीय लोगो ने जिला कलेक्टर से डॉक्टर तथा अन्य स्टाप स्वास्थ केन्द्र कल्दा एवं बछौन मे नियमित रूप से उपलब्ध रहने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button