प्रदेश

15th बैच आरक्षक /जीडी/ट्रेड्स मैन की दीक्षांत परेड/शपथ ग्रहण समारोह

प्रदीप सेठिया
बड़वाह १० अगस्त ;अभी तक ;  केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल cisf के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र बड़वाह मध्य प्रदेश में 15 वां बैच आरक्षक /जीडी/ट्रेड्स मैन प्रशिक्षणार्थियों  का दीक्षांत परेड समारोह आज  सुबह आयोजित किया गया। इस अवसर  पर कुल 157 प्रशिक्षणार्थियों ने शपथ ग्रहण की। इस भव्य परेड के मुख्य अतिथि श्री जैकब किस्पोट्टा, उप महानिरीक्षक/प्राचार्य, सीआईएसएफ आरटीसी बड़वाह रहे।
                              समारोह में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल बड़वाह के उप प्राचार्य श्री एस के सारस्वत, वरिष्ठ समादेष्टा ने प्रषिक्षणार्थियों को शपथ दिलायी तथा उप महानिरीक्षक महोदय ने केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल बड़वाह प्रषिक्षणार्थियों द्वारा लिए गए प्रशिक्षण से संबंधित कोर्स विवरण  प्रस्तुत किया ।
                         उप महानिरीक्षक द्वारा   बताया गया कि पास आउट हुए प्रषिक्षणार्थियों को विभिन्न परिस्थितियों में संयम बनाए रखते हुए कर्तव्य निवर्हन करने का 24 सप्ताह का कड़ा प्रषिक्षण दिया गया है तथा इन प्रषिक्षणार्थियों ने  अपने घर परिवार से दूर रहकर यहां प्रषिक्षण ग्रहण किया है। बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान आन्तरिक विषयो तथा बाह्य विषयो मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों तथा परेड कमाण्डर को पुरस्कार प्रदान किये।
                                     श्री जैकब किस्पोट्टा, उप महानिरीक्षक/प्राचार्य आरटीसी बड़वाह,   ने परेड मे भाग ले रहे प्रषिक्षणार्थियों से आह्वान किया कि वे संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए ईमानदारी, कडी मेहनत एंव लगन के साथ राष्ट्र की सुरक्षा में अपना योगदान दे। उन्होंने सभी प्रषिक्षणार्थियों एवं पुरस्कार विजेताओं को शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अन्त में पास आउट हुए प्रषिक्षणार्थियों द्वारा विभिन्न आकर्षक, साहसिक एवं रोमान्चित करने वाले प्रदर्शनों की प्रस्तुति की गई।

Related Articles

Back to top button