प्रदेश

तिरंगा हमारी पहचान और हर भारतवासी का गौरव हैः-ब्रजेंद्र मिश्रा

दीपक शर्मा

पन्ना १० अगस्त ;अभी तक ;  हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए ज़िलाअध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का तिरंगा लहरा रहा है, और हम सब का भी कर्तव्य बनता है विश्व के अंदर भारत के बढ़ते कदम को मजबूत करने के लिए अपने तिरंगे झंडे को ऊंचा करें जिससे कि भारत माता के परम वैभव को विश्व के मानस पटल पर स्थापित किया जा सके।

श्री मिश्रा ने कहा कि तिरंगा हमारी पहचान है और हर भारतवासी का गौरव है। इसे देखकर हर देशवासी के मन में राष्ट्रीयता की भावना जागृत हो जाती है। इसी दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर ’हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान आशीष तिवारी, दुर्गेश शिवहरे आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button