प्रदेश

अखिल भारतीय कायस्थ महिला संगठन द्वारा मनाया गया हरीयाली तीज उत्सव

दीपक शर्मा

पन्ना १२ अगस्त ;अभी तक ;  स्थानीय भगवान श्री चित्रगुप्त जी मंदिर में अखिल भारतीय कायस्थ महिला संगठन द्वारा हरीयाली तीज का त्योहार बडें ही धूम धाम के साथ मनाया गया। इस दौरान समाज की सैकड़ो महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं भगवान श्री चित्रगुप्त जी की आरती के साथ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समस्त मातृ शक्ति ने सुंदर नृत्य, संगीत, पहेली, झूला आदि प्रस्तुतियां दी गई तथा एक दूसरे को हरियाली तीज की शुभ कामनाए भी दी गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारीयों द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के कार्यक्रम एक दूसरे से मेल मुलाकात तथा आपसी संबंधो को बढावा देने के उद्देश्य से जरूरी है। क्योकि महिलाए अधिकात अपने घर के कामो मे अधिक व्यस्त रहती है। इस लिए समय समय पर इस पकार के कार्यक्रम आयोजित कर खुशियां बाटना चाहीए।

Related Articles

Back to top button