प्रदेश

प्रतिक सोनी बनें स्वर्णकार समाज युवा  संगठन  के प्रदेश अध्यक्ष

महावीर अग्रवाल
मंदसौर १३ अगस्त ;अभी तक ;   विगत दिनों इंदौर में भारतीय स्वर्णकार संघ और अभा मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज  मध्यप्रदेश इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष जगदीशप्रसाद जी मायछ हैदराबाद, भारतीय स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष  दुलीचंदजी कडेल जयपुर, अ.भा. उपाध्यक्ष कारूलाल सोनी मंदसौर, मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष मुकेश सोनी पचोर, मंदसौर जिला अध्यक्ष एवं स्वर्णकला बोर्ड के सदस्य अजय  सोनी सहित अभा एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी उपस्थित थे।
                                 बैठक में सर्वानुमति से अभा मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज  मध्यप्रदेश इकाई युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर प्रतिक सोनी का मनोनयन किया गया है। प्रतीक सोनी मंदसौर के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं भाजपा नेता कारूलाल सोनी के सुपौत्र एवं सर्राफा व्यवसायी राजेश सोनी के पुत्र है।
                                          इस अवसर पर प्रतिक सोनी ने बताया कि अखिल भारतीय मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष जगदीशप्रसाद जी मायछ हैदराबाद,  अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष  दुलीचंदजी कडेल जयपुर एवं मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष मुकेश सोनी पचोर ने युवा संगठन के मध्यप्रदेश इकाई का अध्यक्ष का जो दायित्व मुझे सौंपा गया है उसे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निर्वहन करूंगा आपने बताया कि वे अब पूरे प्रदेश में संगठन का विस्तार करेंगे एवं कार्यकारिणीयों का गठन करेंगे।
                                              श्री सोनी के मनोनयन पर अ.भा.  मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के सभी पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button