प्रदेश

अधिवक्ता संघ ने सौपा ज्ञापन

दीपक शर्मा

पन्ना १३ अगस्त ;अभी तक ;  सिविल न्यायालय के संचालन तथा न्यायधीश आवास निर्माण कराये जाने को लेकर गुनौर अधिवक्ता संघ ने अनिश्चित कालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है एवं जबतक न्यायालय का संचालन नहीं किया जायेगा, तब तक अधिवक्ताओ की हड़ताल जारी रहेगी।

अधिवक्ताओं ने कहा कि गुनौर तहसील मे सिविल न्यायालय स्वीकृत है लेकिन कभी लंबे अंतराल के बाद भी न्यायालय का संचालन नही किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र के लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुनौर विकासखंड अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कमलेश चनपुरिया का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी यह अनिश्चित कालीन हड़ताल लगातार जारी रहेगी। गुनौर तहसील परिषर मे सात एकड़ भूमि है। जिसमे सिविल न्यायालय एवं आवास बना सकते है, इस लिए हमारी मांगो को तत्काल पूरा किया जाये तथा सिविल न्यायालय खंड पीठ प्रारंभ की जाये।

Related Articles

Back to top button