प्रदेश

जिले भर में शान से लहराया गया तिरंगा मुख्य समारोह मे कलेक्टर सुरेश कुमार ने किया ध्वजा रोहण

दीपक शर्मा

पन्ना १६ अगस्त ;अभी तक ;   स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे देश में धूम धाम के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में पन्ना जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर सुरेश कुमार ने ध्वजा रोहण कर परेड की शलामी ली। तत्पश्चात् प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा प्रदेश की जनता के नाम दिये गये संदेश का वाचन किया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि के द्वारा विभिन्न विभागो द्वारा आयोजित परेड का निरीक्षण किया।

तत्पश्चात् आयोजित विभिन्न विद्यालयों द्वारा पीटी प्रदर्शन तथा सांस्कृति कार्यक्रमो को प्रस्तुत किये गये। जिन्हे देखकर उपस्थित अतिथि तथा दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। उसके बाद विभिन्न विभागो के अधिकारी कर्मचारीयों को उत्क्रष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पान्डेय, पुलिस अधीक्षक एस साई कृष्ण थोटा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघ प्रिय, वनमंडला अधिकारी गर्वित गंगवार, सहित विभिन्न जन प्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस द्वारा आयोजित परेड का नेत्रत्व यातायात प्रभारी नीलम लक्ष्यकार द्वारा बेहतर ढंग से किया गया। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक, पत्रकार, सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button