प्रदेश

दशपुर रंगमंच ने गीतों से सुसज्जित देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १७ अगस्त ;अभी तक ;   दशपुर रंगमंच द्वारा गीतों से सुसज्जित देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
                          कार्यक्रम का प्रारंभ आबिद भाई ने गीत‘‘कर चले हम फिदा जानो तन साथियों’’ से हुआ। स्वाति रिछावरा ने लता मंगेशकर का सदा याद किये जाने वाला गीत ‘‘ए मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा’’ सुनाया। सतीश सोनी ने गाना ‘‘ओ देश मेरे तेरी जान पे  सदके’’ सुनाया। लोकेन्द्र पाण्डेय ने एकता का आव्हान करने वाला गीत ‘‘मेरे देश प्रेमियों आपस में प्रेम करो’’ की प्रस्तुति दी। हिमांशु वर्मा ने जय हिन्द का नारा बुलंद करते हुए गीत ‘‘उत्तर वाले दक्षिण वाले बोले जय हिन्द’’ सुनाया। रोहित धान्या ने गीत ‘‘मेरा रंग दे बसंती चोला’’ प्रस्तुत किया।
                            ललिता मेहता ने गीत ‘‘सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्ता हमारा’’ सुनाकर सबको साथ गुनगुनाने को मजबूर किया। राजा सोनी ने गीत ‘‘ये देश है वीर जवानों का’’ सुनाकर कार्यक्रम में उमंग भरी। अभय मेहता ने गीत ‘‘ए मेरे प्यारे वतन, तुझपे दिल कुर्बान’’ सुनाकर देशभक्ति का जज्बा दिखाया। श्याम गुप्ता ने गीत ‘‘है प्रीत जहाँ की रीत सदा’’, ललित बटवाल ने राम अवतार त्यागी का राष्ट्रीय गीत सुनायसा।
                              इस अवसर पर अभय मेहता ने कहा कि दशपुर रंगमंच संस्था विगत दस वर्षों से संगीत के क्षेत्र में कार्य कर रही है। इस संस्था के माध्यम से कई गायक कलाकार स्थापित हुए है तथा कई आर्गेनाइजर हो गये है। संस्था नये कलाकारों को प्रोत्साहित कर उनकी प्रतिभा को उभारने का प्रयास कर रही है और यह प्रयास निरंतर चलता रहेगा।
                       इस अवसर पर लायंस क्लब गोल्ड अध्यक्ष सीए सिद्धार्थ अग्रवाल, स्नेहलता सोनी, व निशा सांड ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। संचालन अभय मेहता ने किया व आभार ललिता मेहता ने माना।

Related Articles

Back to top button