प्रदेश

संस्कृत यात्रा के साथ सप्तदिवसीय संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १७ अगस्त ;अभी तक ;   श्री पशुपतिनाथ संस्कृत पाठशाला मंदसौर में सप्तदिवसीय संस्कृत सप्ताह के शुभारंभ हुआ । इस अवसर पर  श्री दक्षिणेश्वरी ज्योतिष योग साधना संस्था के परमाध्यक्ष पूज्य गुरुदेव श्री घनश्याम शर्मा, श्री पशुपतिनाथ मन्दिर प्रबंध समिति प्रबंधक श्री राहुल रुनवाल, श्री विनय दुबेला, श्री बंशीलाल टांक, श्री कैलाश भट्ट, श्री  सुरेन्द्र  आचार्य,  श्री राकेश भट्ट, श्री दिनेश पालीवाल, संस्कृत प्रभारी  मंदसौर,  एवं कई गणमान्य नागरिक ,पाठशाला के समस्त आचार्य गण  व बटुक उपस्थित रहे ।
                                      बटुको ने  संस्कृत यात्रा निकालकर अतिथियो व गणमान्य नागरिको को स्वस्तिवाचन व  तिलक लगाकर संस्कृत सप्ताह की शुभकामनाए  दी।  संस्कृत सप्ताह के अवसर पर दिनांक 16 से 22 अगस्त तक संस्कृत पाठशाला मे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी  संस्था प्राचार्य  श्री दुर्गाशंकर शर्मा ने दी।

Related Articles

Back to top button