प्रदेश

लोक सेवा केंद्र संचालक के विरोध में अभीभाषको तथा स्थानीय लोगो ने किया प्रदर्शन, तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

दीपक शर्मा

पन्ना १७ अगस्त ;अभी तक ;  जिले कें अमानंगज तहसील परिषर में संचालित लोक सेवा केन्द्र के संचालक की मनमानी तथा भ्रष्टाचार के विरोध में स्थानीय अभीभाषको एवं ग्रामीणो द्वारा प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार के नाम ज्ञापन सौपा है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि शासन द्वारा निर्धारित निमय कानून को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। जो आवश्यक सेवाए उपलब्ध होना चाहीए। वह नही है। जैसे ड्रेस टेबल बैंच, पानी, टॉयलेट कंप्यूटर, आदि। केन्द्र संचालक द्वारा आम लोगो के आवेदन जमा किये जाते है लेकिन उन्हे समय से सेवा उपलब्ध नही कराई जाती है। लोग महिनो लोकसेवा केन्द्र के चक्कर लगाते रहते है। लोक सेवा केंद्रों में उपस्थित सभी कर्मचारियों को ड्रेस कोड में रहने का नियम है, जो संचालक द्वारा नियम का पालन नहीं कराया जा रहा है तथा शासन के नियम कानून की लगातार धज्जियां उडाई जा रही है। स्थानीय लोगो ने संबंधित लोकसेवा केन्द्र के संचालक पर कार्यवाही करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button