प्रदेश

मिलन नार्मदीय ब्राह्मण सामाजिक संस्था की महिला प्रकोष्ठ ने हरियाली उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

निज संवाददाता

भोपाल १७ अगस्त ;अभी तक ;  शहर की अग्रणी संस्था मिलन नार्मदीय ब्राह्मण सामाजिक संस्था की महिला प्रकोष्ठ ने नरेला शंकरी स्थित एक प्रतिष्ठान के सभागार में हरियाली उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। सभी महिलाओं ने हरे रंग के परिधान में नृत्य और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

                                     इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में श्रीमती सीमा तारे को हरियाली क्वीन 2024 तथा आरती उपाध्याय को रनर अप घोषित किया गया। श्रीमती अर्चना उपाध्याय को मिस सावन के रूप में पुरस्कृत किया गया। सुश्री श्री मिनी तारे पाण्डे ने बतौर निर्णायक प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की।,

Related Articles

Back to top button