प्रदेश

लायंस क्लब मंदसौर डायनेमिक का द्वितीय शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १८ अगस्त ;अभी तक ;   लायंस क्लब मंदसौर डायनेमिक का द्वितीय पदग्रहण समारोह सम्पन्न हुई। जिसमें अध्यक्ष चित्रा मण्डलोई एवं उनकी टीम ने सेवा कार्यों की शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लायंस के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय निदेशक वी के लाडिया, पदस्थापना अधिकारी सुधीर सोगानी, प्रान्तपाल श्याम सुंदर मंत्री, विशिष्ट अतिथि पूर्व उद्योग वाणिज्य मंत्री नरेंद्र नाहटा, विशिष्ट अतिथि विधायक विपिन जैन उपस्थित थे। साथ ही पदस्थापना समारोह में मंदसौर के चारों लायंस क्लब के पदाधिकारी व डायनेमिक परिवार के सदस्यों ने शिरकत की।
                             ध्वज वंदना सह सचिव सीमा धनोतिया ने प्रस्तुत की व स्वागत गान लॉयन तरंग शुक्ला ने प्रस्तुत किया। सिर्फ डेढ़ वर्षाे में अपने सेवा गतिविधियों से नए आयाम स्थापित कर लायंस क्लब डायनामिक कि संस्थापक अध्यक्ष व वर्तमान जॉन चेयरपर्सन पुष्पा चेलावत के उद्बोधन के पश्चात पिछले वर्ष का सचिव प्रतिवेदन मनीषा मंडवारिया ने सदन में रखा। संभागीय अध्यक्ष सुरेश तोतला ने संभाग की गतिविधियों को साझा किया।
                              विधायक श्री विपिन जैन ने डायनेमिक को आगामी सत्र में सहयोग प्रदान करने का विश्वास दिलाया। पूर्व उपप्रांतपाल व पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा ने आगामी टीम को शुभकामना प्रेषित करी। वर्तमान प्रांतपाल श्याम सुंदर मंत्री ने प्रांत की गतिविधियों में मुख्य रूप से संस्कार निर्माण पर बल दिया।
पदस्थापना अधिकारी सुधीर सोगानी ने डायनेमिक की नवीन कार्यकारिणी अध्यक्ष चित्रा मंडलोई, उपाध्यक्ष उषा चौधरी, सचिव मनीष सोनी, कोषाध्यक्ष प्रीति रत्नावत एवं बोर्ड के सभी सदस्यों को शपथ ग्रहण करवा कर पदस्थापन प्रक्रिया को संपन्न किया।
नवीन अध्यक्ष ला.चित्रा मंडलोई ने मंचासीन होने के पश्चातब सभी की शुभकामनाओं हेतु धन्यवाद व आगामी सत्र की कार्य योजना सदन के समक्ष रखी।
मुख्य अतिथि लॉयन वी के लड़िया ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लायनिज्म में बढ़ते प्रभाव एवं आगामी संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
लायन ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार नीलिमा जैसवानी ने प्राप्त किया साथ ही अन्य सदस्यों को श्रेष्ठ कार्य हेतु पुरुस्कृत किया गया। डायनेमिक कोषाध्यक्ष प्रीति रत्नावत एवं लायंस क्लब मंदसौर कोषाध्यक्ष सुनील बाफना को कुबेर अवार्ड से प्रांत पाल ने सम्मानित किया। अतिथियों का पात्र परिचय मधुरम पोरवाल एवं रीमा सैनी ने प्रस्तुत किया। क्लब ने मुंबई निवासी दानदाता परिवार द्वारा गौरव रत्नावत एडवोकेट के माध्यम से 55555 रुपए का सहायता चेक मुक्तिधाम शेड निर्माण हेतु प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में वर्तमान सचिव मनीष सोनी ने सभी को शुभकामना एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन चंदा कोठारी ने किया।

Related Articles

Back to top button