प्रदेश

उपाध्याय श्री पियुष विजयजी म.सा. का हुआ देवलोकगमन, चकडोल यात्रा निकली

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर २० अगस्त ;अभी तक ;   परम पूज्य उपाध्याय प्रवर, वागड़ सम्राट श्री पियुषविजयजी म.सा. का कल मंगलवार को चन्द्रपुरा मेन रोड़ स्थित श्री आर्यरक्षित सूरि जैन तीर्थ धाम में काल धर्म (देवलोक गमन) हो गया। उनके देवलोकगमन के पश्चात श्री आर्यरक्षित सूरि जैन तीर्थ धाम ट्रस्ट, श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के द्वारा संतश्री की चकडोल यात्रा निकाली गई। यह चकडोल यात्रा आर्यरक्षित सूरि जैन तीर्थ धाम से प्रारंभ होकर पशुपतिनाथ नई पुलिया, धानमण्डी, घण्टाघर, कालिदास मार्ग, पं. नेहरू बस स्टेण्ड, कैलाश मार्ग होते हुए मुक्तिधाम स्थल पर पहुंची। यहां अग्नि संस्कार की बोली लेने वाले लाभार्थी परिवार धीरेन्द्र कुमार नटवरलालजी गांधी व्होरा गुजरात ने संतश्री की देह को अग्नि को समर्पित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मंदसौर व गुजरात से आये संतश्री के भक्तजन एवं नगर के गणमान्य नागरिकगण भी उपस्थित थे।
                                आर्यरक्षित जैन तीर्थधाम में लगी बोलिया- संतश्री के कालधर्म के पश्चात् बड़ी संख्या में जैन समाज के धर्मालुजन आर्यरक्षित सूरी जैन तीर्थ धाम पर एकत्रित हुए। इस वर्ष संतश्री का चातुर्मास यहीं हो रहा था। संतश्री के देवलोकगमन के पश्चात् मूर्तिपूजक आम्नाय की परम्परानुसार अग्नि संस्कार सहित कई बोलियां यहां लगाई गई जिसका धर्मलाभ कई परिवारों द्वारा लिया गया। अग्नि संस्कार का धर्मलाभ धीरेन्द्रकुमार नटवरलालजी गांधी व्होरा गुजरात ने लिया।
ये धर्मालुजन हुए शामिल- चकडोल यात्रा व मुक्तिधाम पर सम्पन्न हुए अग्नि संस्कार में सांसद सुधीर गुप्ता, मंदसौर विधायक श्री विपिन जैन, सुवासरा विधायक हरदीपसिंह डंग, पूर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा, सकल जैन समाज के संयोजक सुरेन्द्र लोढ़ा, जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ अध्यक्ष प्रेमेन्द्र चौरड़िया, पूर्व अध्यक्ष अरविन्द बोथरा, लोढ़ेसाथ जैन समाज अध्यक्ष सुरेन्द्र नलवाया, आर्यरक्षित सूरि जैन तीर्थ धाम अध्यक्ष शांतिलाल लोढ़ा, उपाध्यक्ष मुकेश खमेसरा, सचिव दिलीप डांगी, कोषाध्यक्ष अनिल संघवी, समाजसेवी जवाहरलाल जैन, विजय सुराना, संजय मुरड़िया, संजय जैन श्वेता, लक्ष्मीलाल भंडारी, राजेन्द्र खमेसरा, हिम्मत डांगी, अभय पोखरना, राजेश डोसी, जीतू जैन, अनिल डांगी, अशोक कर्नावट, शैलेन्द्र भण्डारी, कांतिलाल रातड़िया, अभय कोठारी, सुनील तलेरा, सुनील जैन महाबली, प्रतापसिंह कोठारी, विकास भण्डारी, महेन्द्र जैन शिमला, सुनील जैन बालावत, अरूण जैन धमनार, अशोक कुमठ, गौरव सुराना, पुलकित डांगी, विरेन्द्र कर्नावट, नेमीचंद खमेसरा सहित कई धर्मालुजन शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button