प्रदेश

आशीष यादव जिला अध्यक्ष बनें

दीपक शर्मा

पन्ना २० अगस्त ;अभी तक ;  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के आदेशानुसार एवं झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष निकेश चौहान एवं प्रदेश महामंत्री प्रभारी जे. पी. धनोपिया के अनुमोदन पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मकसूद के द्वारा पन्ना जिले का जिला के सक्रिय कार्यकर्ता आशीष यादव को झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

श्री यादव की नियुक्ति पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीयो, कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। बधाई देने वालो में जिला अध्यक्ष शिवजीत सिंह भैया राजा, पूर्व अध्यक्ष दिव्या रानी, पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष अनीश खान, केशव प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा, भारतमिलन पांडेय, पुष्पेन्द्र सिंह परमार, पुरषोत्तम जड़िया, मीना सिंह यादव, दादूराम मिश्रा, राकेश गर्ग, दीप चंद्र अग्रवाल, दीपक तिवारी, रेहान मोहम्मद, वैभव थापक, रवि यादव, हाकिम सिंह बुंदेला, अबरार खान, केसरी अहिरवार, आनंद शुक्ला, शंकर दुबे, स्वतंत्र अवस्थी, कदीर खान सहित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बधाई दी।

Related Articles

Back to top button