प्रदेश

सूबे के मुखिया डॉ.मोहन यादव सीएम बनने के बाद कल पहली बार आयेंगे पन्ना

दीपक शर्मा
पन्ना २४ अगस्त ;अभी तक ;   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल पन्ना पहुचेंगे।
                                इस संबंध में आज पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार ने इस  संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया की मुख्यमंत्री श्री यादव पन्ना के प्राचीन श्री जुगल किशोर मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री कृष्ण जन्म उत्सव कार्यक्रम में कल सायं को सामिल होगे।उन्होंने बताया की श्री यादव मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पन्ना आ रहे हे।उनके साथ खजुराहो सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और पूर्व मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह भी साथ रहेंगे।
                            इसके अलावा गुनौर विधायक डॉ.राजेश वर्मा और पवई विधायक प्रहलाद लोधी भी मौजूद रहेंगे। कलेक्टर पन्ना ने बताया की मुख्यमंत्री के आगमन की जिले में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हे। इस बीच माना जा रहा हे की पन्ना की बहुप्रतीक्षित इंजीनियरिंग कॉलेज के अलावा जिले को सूबे के मुखिया से कई सौगातें मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button