प्रदेश

धूमधाम के साथ मनाया गया भगवान बल्देव जी का जन्मोत्सव, तोपो की दी गई सलामी, पन्ना में ही है, दाऊ दयाल का अद्भुत मंदिर

दीपक शर्मा

पन्ना २५ अगस्त ;अभी तक ;  पन्ना जिला बुन्देलखंड का अद्वितीय जिला है, जहां के राजाओं द्वारा भगवान की विभिन्न मंदिरो का निर्माण कराया तथा भगवान के विराट एवं विशाल मंदिर पन्ना जिला मुख्यालय में स्थित है। धार्मिक राजाओं ने मंदिर एवं तालाबो का निर्माण कराकर इस जिले में अद्वितीय काम किया है। इसी लिए पन्ना जिला हीरा, मंदिर एवं तालाबो का शहर के नाम से जाना जाता है।

भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बल्देव जी का मंदिर पूरे प्रदेश में पन्ना में ही बना है तथा अद्वितीय है, प्रत्येक वर्ष हलषष्टी पर मंदिर में उनका जन्मोत्सव धूम धाम के साथ मनाया जाता है।

इसी कड़ी में भगवान बल्देव जी का जन्मोत्सव बडे ही धूम धाम के साथ मनाया गया। दोपहर बारह बजें जन्मोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ, तोपो की सलामी दी गई, तत्पश्चात् हजारो की संख्या में उपस्थित महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन भी किये गये। राज परिवार से महाराज छत्रसाल द्वितीय द्वारा चवर डुलाई गई तथा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। जन्मोत्सव के समय कलेक्टर सुरेश कुमार तथा अनेक जन प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं भारी संख्या में भक्तजन दर्शक उपस्थित रहें। तत्पश्चात् उपस्थित सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button