प्रदेश

महिला से संबंध बनाने के लिए 10 माह की बच्ची को हत्या कर कुए मे फेंक दिया, आठवें दिन शव बरामद, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार

अरुण त्रिपाठी
रतलाम ,26 अगस्त ;अभी तक ;  | ज़िले के कालुखेडा थाना क्षेत्र में गायब हुई 10 माह की मासूम बच्ची का शव 8 दिन बाद कुए से मिला | इस जघन्य अपराध के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वह राजस्थान में छुप कर रह रहा था|
                                एसपी राहुल कुमार लोढा ने बताया कि 17 अगस्त को कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम लसूड़िया नाथी से 10 माह की मासूम बच्ची तन्नु पिता मुकेश उर्फ राकेश खारोल निवासी ग्राम उपरवाडा थाना पिपलौदा लापता हो गई थी। रविवार को आरोपी दशरथ पिता रामलाल कटारिया जाति भील निवासी लसुड़िया नाथी को राजस्थान के हथुनिया थाना क्षैत्र से पकडा गया। आरोपी ने गहन पुछताछ करने पर अपहरण कर निर्ममता से बच्ची की हत्या करना और हत्या के बाद शव को गाँव के पास कुंए मे फेंकना बताया। आरोपी की निशानदेही से कुए के अन्दर तैरती हुई बच्ची का शव निकाला गया। इसकी पहचान परिजनो ने अपहर्त बच्ची के रूप में की।
                           उपरवाड़ा की रहने वाली बच्ची की माता प्रेमा का ग्राम लसुड़िया नाथी में मायका है। प्रसूति के बाद वह 1 साल से ग्राम में रह रही हैं। 17 अगस्त की रात जब वह घर में बच्ची के साथ सो रही थीं, तभी रात 11 से 12 बजे के बीच बच्ची गायब हो गई थी | एसपी के अनुसार आरोपी बच्ची की मां पर बुरी नजर रखता था।पुलिस ने पोस्ट मार्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सोप दिया | आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश कर दिया गया |

Related Articles

Back to top button