प्रदेश

जन्माष्टमी पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

आशुतोष पुरोहित
    खरगोन 26 अगस्त  ;अभी तक ;   खरगोन में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में आज भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत महाविद्यालय में सफाई एवं पौधारोपण किया गया। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्राचार्य डॉ. शैली जोशी तथा महाविद्यालयीन स्टाफ ने भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में सफाई की तथा पौधारोपण किया।
                              इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. शैली जोशी ने कहा कि श्री कृष्ण को सिर्फ ईश्वर ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का प्रथम प्रवक्ता भी माना जाता है। उनकी लीलाओं और उपदेशों में प्रकृति के प्रति गहरा प्रेम झलकता है। महाविद्यालय स्टाफ ने श्री कृष्ण के उपदेशों को सार्थक रूप देते हुए महाविद्यालय में वृक्षारोपण कर प्रकृति से प्रेम का संदेश देने का प्रयास किया।
                                 वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ रविंद्र बर्वे ने कहा कि श्री कृष्ण के जीवन और उपदेशों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करना चाहिए। अगर हम सभी मिलकर प्रयास करेंगे तो हम एक स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण बना सकते हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, क्रांति सूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय तथा विधि महाविद्यालय के प्राध्यापक उपस्थित रहें।
         इधर शासकीय कन्या महाविद्यालय, खरगोन में  प्राचार्य डॉ. एमके गोखले की अध्यक्षता में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर व्याख्यान माला आयोजित की गई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. गोखले द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री कृष्ण की लीलाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ.धर्मेन्द्र भालसे द्वारा श्री कृष्ण की शिक्षा, उपदेशों के विषय में व्याख्यान दिया गया। इस अवसर पर डॉ.अनुराधा ठाकुर द्वारा श्री कृष्ण के जन्म, जीवन प्रसंग पर प्रकाश डाला।  कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार डॉ.अनुराधा ठाकुर ने माना।

Related Articles

Back to top button