प्रदेश

मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली गिरफ्तार, पुलिस ने तीन दिन का लिया रिमांड 

रवींद्र व्यास

 छतरपुर 27  अगस्त  ;अभी तक ;    आज मंगलवार को मुख्य आरोपी शहजाद अली को भी गिरफ्तार क र लिया है  |  21 अगस्त 2024 बुधवार  को थाना कोतवाली परिसर में  पुलिस पर हमला करने का मुख्य आरोपी माना जाता है | इसकी गिरफ्तारी पर छतरपुर एसपी ने ना सिर्फ लुकआउट नोटिस जारी किया था ,बल्कि सभी फरार आरोपियों पर १० हजार का इनाम भी घोषित किया था | 

                                छतरपुर एसपी अगम जैन ने बताया कि 21 अगस्त की जो घटना हुई थी उस घटना का  मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली को आज गिरफ्तार किया गया है और उसमे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है फरारी के दौरान कहाँ कहाँ रहा  उसकी पूछताछ की जा रही है इसपर दस हजार का इनाम भी घोषित था पूँछतांछ हर एंगल पर पूछताछ की जाएगी , | मुखबिर से सूचना मिली थी जिस पर इसे यातायात थाने के पास से गिरफ्तार किया गया है इसकी गिरफ्तारी में  हमारी कोतववाली की टीम और साइबर  की टीम की मुख्य भूमिका थी बाकी आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी होगी |

                                   डीपीओ प्रवेश अहिरवार ने बताया कि छतरपुर कोतवाली में पुलिस पर हमला करने के आरोपी शहजाद की  तीन दिन की रिमांड कोतवाली पुलिस ने मांगी थी जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया है | आरोपी के अधिवक्ता  हिमांशु चौरसिया ने मीडिया को बताया कि वीडियो में शहजाद बचाने का प्रयास कर रहा था ना कि हमला करने का |

                                   छतरपुर पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों में दबिश देकर अब तक  37  आरोपियों को   गिरफ्तार किया गया है  । घटना में लिप्त आदतन अपराधी के विरुद्ध  जिला बदर की  कार्यवाही कर प्रतिवेदन संबंधित कार्यालय भेजा गया  है। जिनके  विरुद्ध तीन या तीन से अधिक अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं।

                              छतरपुर  पुलिस बल को चोट पहुंचाने के साथ-साथ संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया था। पुलिस थाना कोतवाली में उपद्रवियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता सहित विभिन्न अधिनियम में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। 

 

Related Articles

Back to top button