प्रदेश

श्री द्वारकाधीश मंदिर पर जन्मे कृष्णाजी, मंदिर में मनी खुशियां, एसपी श्री आनन्द ने भी किये दर्शन

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २७ अगस्त ;अभी तक ;   प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री द्वारकाधीश मंदिर पर श्री पीपा क्षत्रिय समाज ट्रस्ट मंदसौर द्वारा भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक आनन्द ने भी उपस्थित होकर दर्शन लाभ लिया।
                                     समाज द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव पर मंदिर में विशेष साज सज्जा के साथ दर्शन की तैयारियां की गई थी। यहां बनी झांकी सभी के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पालना झुलाने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी।
                             रात्रि मंदिर पर महिलाओं और पुरुषों ने राधा कृष्ण के भजनों का भक्ति का आनंद लिया व भक्ति गीतों पर नृत्य किया। रात्रि ठीक 12 बजे कृष्ण जी का जन्म हुआ। भगवान के जन्म लेते ही चहुंओर खुशियां मनाई गई-जयकारे लगते रहे। भगवान के जन्म की एक झलक पाने के लिए भक्त जन लालायित रहे।  भगवान श्री कृष्ण का जन्म होते ही ढोल बज उठे, घंटे, मजीरे बजने लगे, उत्साह के साथ आरती उतारी गई। भगवान के दर्शन की झलक पाने को श्रद्धालु उमड़ रहे थे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पीपा क्षत्रिय समाज ट्रस्ट के ट्रस्टीगण एवं समाज बंधु उपस्थित थे। ये जानकारी ललित कुमार भाटी ने दी।

Related Articles

Back to top button