प्रदेश

लॉयन्स डायनामिक ने बाल गोपालों संग मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

महावीर अग्रवाल

 मन्दसौर २७ अगस्त ;अभी तक ;   लायंस क्लब मंदसौर डायनेमिक ने फर्स्ट क्राय प्ले स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों को राधा कृष्ण वेश भूषा में सजा कर बाल लीलाओं के साथ उत्सव मनाया गया।
                          क्लब अध्यक्ष लॉयन चित्रा मण्डलोई ने श्री कृष्ण से ग्रहण किये जाने वाले संस्कारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री कृष्ण की हर लीला हमें कुछ न कुछ शिक्षा व प्रेरणा देती है।
                              बच्चों ने मनमोहक भावभंगिमाओं संग मटकी फोड़, माखन मिश्री व श्री कृष्ण जन्म नाट्य प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर बच्चों को पुरुस्कृत किया गया। संचालिका सुरक्षा चौधरी ने क्लब अध्यक्ष चित्रा मण्डलोई, ज़ोन चेयरपर्सन पुष्पा चेलावत, उपाध्यक्ष उषा चौधरी, कोषाध्यक्ष प्रीति रत्नावत, सीमा जैन, नीलिमा जैसवानी, सुमित्रा चौधरी का स्वागत किया एवं आभार प्रस्तुत किया।

Related Articles

Back to top button