प्रदेश

बालाघाट  के ड्रग्स इंस्पेक्टर विवेकानंद यादव की चौरई बाईपास के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत

आनंद ताम्रकार

बालाघाट २८ अगस्त ;अभी तक ;   बालाघाट  के ड्रग्स इंस्पेक्टर विवेकानंद यादव की चौरई बाईपास के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यादव जब छिंदवाड़ा से बालाघाट लौट रहे थे, तभी उनकी कार एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

                                    विवेकानंद यादव पहले छिंदवाड़ा में भी ड्रग इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में बालाघाट में इसी पद पर कार्यरत थे। हालांकि, उनका निवास छिंदवाड़ा में था। वह एक दिन पहले ही छिंदवाड़ा आए थे। बुधवार को जब वह अपनी कार से बालाघाट लौट रहे थे, तो चौरई बाईपास के पास यह भयानक हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।
                                  पुलिस के मुताबिक ड्रग्स इंस्पेक्टर विवेकानंद यादव अपनी कार खुद चला रहे थे। चौरई बाईपास पर उनकी कार को अचानक एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए।
                                     विवेकानंद यादव अपने परिवार के साथ जन्माष्टमी मनाने के लिए कुछ दिनों पहले छिंदवाड़ा आए थे। उनकी पत्नी और दो बच्चे छिंदवाड़ा में ही रहते हैं। जन्माष्टमी मनाने के बाद वह एक दिन और रुक गए थे। लेकिन बुधवार दोपहर जब वह बालाघाट लौट रहे थे, तो इस हादसे का शिकार हो गए।

Related Articles

Back to top button