प्रदेश

शांत क्रांति महिला मण्डल के चुनाव सम्पन्न किरण नलवाया अध्यक्ष, उषा किरण उपाध्यक्ष, प्रीति पामेचा सचिव व वंदना कच्छारा कोषाध्यक्ष बनी

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर २९ अगस्त ;अभी  तक ;   शांत क्रांति महिला मंडल के चुनाव नवकार भवन में सभी मंडल की सदस्याओं की सहमति से संपन्न हुए।
                                     नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष श्रीमती किरण नलवाया, उपाध्यक्ष श्रीमती उषा किरण गोटावाला, सचिव श्रीमती प्रीति पामेचा, सह सचिव श्रीमती श्रीमती ज्योति भटेवरा, कोषाध्यक्ष श्रीमती वंदना कच्छारा, सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती पूर्णिमा चौरड़िया एवं प्रीति नगरी वाला, शिक्षा मंत्री श्रीमती ललिता मेहता, प्रचार प्रसार मंत्री श्रीमती रेखा डूंगरवाल को बनाया गया।
                                            इस अवसर पर सभी नवीन पदाधिकारियों का महिला मंडल द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन कर बधाई दी तथा पूर्व पदाधिकारी का अच्छे कार्यकाल के लिए आभार ज्ञापित किया गया। उक्त जानकारी प्रचार प्रसार मंत्री श्रीमती रेखा डूंगरवाल ने दी।

Related Articles

Back to top button