प्रदेश

भगवान झूलेलाल का चालियां पर्व सिंधी समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २९ अगस्त ;अभी तक ;   पूज्य सिंधी जनरल पंचायत वरूणदेव मंदिर संचालन समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी वरूणदेव मंदिर पर भगवान झूलेलालजी का चालिया पर्व चालीस दिवस तक मनाया गया। उक्त चालिया पर्व पर सिंधी समाज के अनेक परिवारों ने महाआरती, भण्डारे आदि करवाकर देश में सबके खुशहाली व सुखद जीवन की कामना की।
                                              चालिया पर्व के समापन पर सायं 4 बजे वरूणदेव मंदिर पर पूज्य बहराणा साहब का आयोजन किया गया। तथा लगातार सिंधी समाज की महिलाओं ने चालिस दिन तक उपवास करने वाली महिलाओं को वरूणदेव मंदिर संचालन समिति द्वारा सम्मानित किया गया तथा उक्त मंदिर पर चालिया पर्व पर सेवा देने वाले सेवाधारियों का भी सम्मान किया। सायं 6 बजे वरूणदेव मंदिर से एक भव्य चल समारोह निकला। जो कि कालाखेत, सदर बाजार, धानमण्डी, वीर सावरकर पुलिया होते हुए भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर के समीप शिवना तट पर पहुंचा। जहां पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर चालिया पर्व का विसर्जन हुआ। रात्रि 9.30 बजे से 11.30 बजे तक वरूण मंदिर पर आम भण्डारे का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में सिंधी समाजजनों ने उपस्थित होकर भण्डारे का आनन्द लिया।
                                          इस अवसर पर राम कोटवानी, लक्ष्मणदास रायमलानी, जगदीश सोनी, गोपाल पारवानी,  किशनचंद कोतक, पुरूषोत्तम खेमानी, कुन्दनलाल खत्री, राजेश मेघानी, प्रदीप माखीजा,  हरिश विशनानी, कमलेश कोठारी, प्रेम सतीदासानी, गोपालदास गिडवानी, महेश रामनानी, वासुदेव चंदवानी, टोनी टेकचंदानी, जगदीश शिवनानी, ललित हरवानी, भरत लखवानी, दिनेश जेठवानी, विजय मोटवानी, रमेश मनवानी, लक्ष्मणदास भगतानी, प्रकाश लालवानी, देवीदास हरवानी, लाला ककनानी, देवीदास सेवानी, सुरेश पुरस्वानी, विजय कोठारी, चन्द्रप्रकाश आडवानी, दुर्गेश बेलानी, दिलीप साधवानी, डॉ. दिनेश चंदवानी, हेमन्त पमनानी, जितेन्द्र हरवानी, ललित हरवानी, मोनू हरवानी, प्रदीप चंदवानी, प्रकाश लालवानी, श्री बुलचंदानी, पं. चतरभुज शर्मा,  मुरली पारवानी, रामी शर्मा, प्रदीप सतीदासानी, अशोक मोरधानी, अनिल सेवानी, महिला मण्डल की चंदा मूलचंदानी, पूनम माखीजा, ज्योति ककनानी, लक्ष्मी मानवानी, ज्योति भिमानी, सानिया पारवानी सहित बड़ी संख्या में सिन्धी समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार वरूणदेव मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मणनदास रायमलानी ने व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button