प्रदेश

जीजा की हत्या के आरोपी ने थाने की हवालात में फांसी लगाई

देवेश शर्मा

मुरैना. 1 सितंबर ;अभी तक ;  जिले के सिविल लाइन थाने की हवालात में रविवार सुबह करीब साढे पांच बजे एक संदिग्ध हत्या आरोपित युवक ने अपने गले में पड़ी पीली साफी की रस्सी बनाकर फांसी लगा ली। संदिग्ध के थाने में फांसी लगाकर आत्महत्या करने से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद मौके पर एसपी व जिला न्यायालय के मजिस्ट्रेट भी जांच के लिए पहुंच गए

                                  पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक माह पूर्व मुरैना सवितापुरा नहर के पास एक युवक का शव मिला था। उसकी गला  दवाकर हत्या की गई थी। युवक की हत्या के संदेह में आरोपी मृतक के कथित जीजा सनी जाटव 40 को कल सिविल लाईन पुलिस ग्वालियर जिले के गंगा मालनपुर गांव से  पकड़ कर लाई थी। बताया जाता है कि जिस युवक का शव नहर के किनारे मिला था वह सनी जाटव का जीजा था। पुलिस को शक था कि सनी जाटव ने ही उसकी हत्या की है। लेकिन रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सनी जाटव ने हवालात में कपड़े की रस्सी बनाकर उससे फांसी लगा ली।

                           मुरैना के सब।डिविजनल मैजिस्ट्रेट भूपेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि हत्या आरोपी का शव हवालात के अंदर फांसी पर लटका हुआ था ।मौके पर पुलिस अधीक्षक,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पंचनामा तैयार कर आगे की वैधानिक कार्यवाही शुरू की गई । उन्होंने बताया कि मृतक ग्वालियर जिले के गंगा मालनपुर का निवासी है,उसे कल पुलिस हत्या के मामले में पकड़ कर लाई थी।उसने आज अल सुबह अपने गले में पड़ी पीली रंग के गमछे की रस्सी बनाकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

                            उल्लेखनीय है कि जैसे ही पुलिस कर्मियों ने सनी जाटव को फांसी पर लटका हुआ देखा वैसे ही सिविल लाइन थाने में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत महकमे के वरिष्ठ अफसरों को दी गई। सूचना मिलते ही एसपी, सीएसपी ,न्यायिक मजिस्ट्रेट सहित अन्य अफसर सिविल लाइन थाने पहुंच गए हैं।हवालात में कैदी की मौत पर वाधानिक कार्यवाही शुरू की जारही है।

 

Related Articles

Back to top button