प्रदेश

मंदसौर जिले के गांव फौजी मुंडला के श्री रजनीकांत बने नाथद्वारा के श्री नवनीत प्रियाजी मंदिर के मुख्य मुखियाजी

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १ सितम्बर ;अभी तक ;   पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली में श्री लाडले लाल  प्रभु श्री नवनीत प्रियाजी मुखिया के पद पर रजनीकांत सांचीहर को तिलकायत राकेश महाराज की आज्ञा से नियुक्त किया गया है। श्री रजनीकांत मंदसौर जिले के फौजी मुंडला गांव के निवासी है।
                             श्री रजनीकांत सांचीहर से पूर्व भगवानदास सांचीहर श्री नवनीत प्रियाजी के प्रथम मुखिया थे। जिनके देहांत होने के बाद से प्रथम मुखिया का पद रिक्त था। श्री लाडले लाल प्रभु के प्रथम मुखिया का दायित्व व सेवा श्रृंगार सभी रजनीकांत ही कर रहे थे। उनके प्रभु की सेवा में समर्पण व भाव को देखते हुए तिलकायत की आज्ञा से उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर तिलकायत व विशाल बावा के महाप्रभु जी बैठक में गादी के सम्मुख रजनीकांत सांचीहर को दुशाला व उपरना ओढ़ाकर व माला, बीड़ा, प्रसाद प्रदान कर प्रथम मुखिया की नियुक्ति की परंपरा का निर्वहन किया।

Related Articles

Back to top button