प्रदेश

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एस.के. त्रिपाठी ने किया कल्दा क्षेत्र का भ्रमण स्वास्थ व्यवस्थाओं को लिया जायजा

दीपक शर्मा

पन्ना २ सितम्बर ;अभी तक ;  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डॉक्टर एस के त्रिपाठी द्वारा जिले में स्वास्थ व्यवस्था सुधारने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है तथा दूरस्थ अंचल मे संचालित स्वास्थ केन्द्रो की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक सामग्री एवं समस्याओं का निराकरण करने के साथ साथ बेहतर स्वास्थ सुविधाए देने के निर्देश विभाग के डॉक्टरो तथा कर्मचारीयों को दिये जा रहें है।

इसी कड़ी में डॉक्टर त्रिपाठी ने गत दिवस आदिवासी बहुल्य क्षेत्र कल्दा क्षेत्र का भ्रमण किया। तथा उपस्थित कर्मचारीयो को निर्देश दिये। उन्होने कहा कि यह क्षेत्र जिला मुख्यालय से काफी दूर है, तथा सुविधाओं का आभाव है इस लिए इस क्षेत्र की स्वास्थ व्यवस्थाए बेहतर होना चाहीए। इस दौरान लोगो द्वारा बताया गया कि कल्दा स्वास्थ केन्द्र में डॉक्टरो सहित अन्य स्टाप के बारह पद स्वीकृत है लेकिन स्वास्थ केन्द्रो मे एक दो कर्मचारी है उपस्थित रहते है। अन्य कर्मचारी पन्ना तथा पवई में अटैच है। जिसको लेकर स्वास्थ अधिकारी द्वारा कहा गया कि जल्द ही कोशिश की जायेगी कि डॉक्टर सहित अन्य स्टाप कल्दा स्वास्थ केन्द्र मे पदस्थ किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button