प्रदेश

शिक्षक की हरकत से शिक्षक दिवस पर पूरा वर्ग शर्मसार, निलंबित किया 

अरुण त्रिपाठी
 रतलाम ,05 सितम्वर ;अभी तक ;   शिक्षक दिवस पर जिले के आदिवासी अंचल के एक शिक्षक की हरकत ने पूरे वर्ग को शर्मसार कर दिया | सहायक आयुक्त (आदिम जाति) रंजना सिंह ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर गुड़भेली संकुल में अटैच कर दिया है |
                                     सहायक आयुक्त ने बताया कि गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुआ | इसमें जिला मुख्यालय रतलाम से करीब 40 किलो मीटर दूर रावटी के प्राइमरी स्कूल सेमलखेड़ी-2 में शिक्षक वीर सिंह बुधवार को कैंची से एक छात्रा की चोटी काटते दिख रहे है। शिक्षक पर नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप भी है| स्कूल के पास रहने वाले गौतम ने स्कूल के बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनी, तो जाकर देखा| उसे शिक्षक वीर सिंह कैंची से बच्ची के बाल काटते दिखे। पूछने पर शिक्षक ने कहा कि ये लोग पढ़ाई नहीं करते हैं। मोबाइल से वीडियो बनाने पर उसने कहा कि वीडियो बना ले, उसका कोई कुछ नहीं कर सकता।
                                वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर राजेश बाथम ने जांच के आदेश दिए थे, जिसपर गुरुवार को बच्ची के बयान लिए गए और प्राथमिक जाँच के आधार पर शिक्षक को निलंबित कर दिया गया |

Related Articles

Back to top button