प्रदेश

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने  शिक्षकों का किया सम्मान, जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

महावीर अग्रवाल
मंदसौर 5 सितंबर ;अभी तक ;   शासकीय उत्कृष्ट उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय मंदसौर में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग द्वारा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले एवं शिक्षा में नवाचार करने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया।
                               इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री लोकेंद्र सिंह डाबी, स्कूल स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कलेक्‍टर श्रीमती गर्ग ने आज का दिन शिक्षकों का है। हमेशा शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। आज के दिन हमें हमारे उन सभी शिक्षकों को याद करना चाहिए जिन्होंने हमें जीवन में कुछ ना कुछ सिखाया है साथ ही  शिक्षक का उद्देश्य केवल शिक्षा देना ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। शिक्षक हमारे  मार्गदर्शक है  हमें उनके बताएं मार्ग पर चलकर अपना जीवन निर्माण करना चाहिए ।

Related Articles

Back to top button