प्रदेश

इनरव्हील शक्ति के साथ शिक्षकाओं व छात्राओं ने मोमबत्ती जलाकर दरिंदगी की शिकार हुई महिला चिकित्सक को श्रद्धांजलि दी

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ५ सितम्बर ;अभी तक ;   इनरव्हील क्लब शक्ति एवं एन.एस. सिंघवी स्कूल के शिक्षिकाओं एवं छात्राओं  ने मोमबत्ती जलाकर कोलकाता में दरिंदगी की शिकार हुई महिला चिकित्सक को श्रद्धांजलि दी तथा घटना पर आक्रोश व्यक्त किया।
                     क्लब अध्यक्ष रत्ना बसेर ने इस अवसर पर कहा कि बस अब बहुत हो चुका, अब अत्याचार की सीमाएं समाप्त हो चुकी है। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी और हत्या ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया है। सरकार को चाहिए कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने हेतु कठोर कदम उठाये।
                         क्लब एडिटर विनिता सिंघवी ने कहा कि बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ अत्यंत दुखद एवं निंदनीय घटना हुई। बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का नारा दिया जा रहा है लेकिन देखा जा रहा है कि बेटी पढ़ तो रही है लेकिन दरिंदगों के हाथों से बच नहीं रही है। महिला चिकित्सक लोगों की जान बचाने के लिए नाईट ड्यूटी पर थी पर खुद को बचाने में नाकाम रही। अंतिम अवस्था में डॉक्टर की दुर्दशा अकल्पनीय है।
स्कूल की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं द्वारा कहा गया सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब सभी दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलेगी। इस अवसर पर क्लब सदस्यायें, स्कूल की शिक्षिकायें एवं छात्राएं उपस्थित थी।

Related Articles

Back to top button