प्रदेश

राज्य स्तरीय शैक्षणिक संगोष्ठी में वरिष्ट शिक्षक राज किशोर शर्मा किये गये सम्मानित

दीपक शर्मा

पन्ना ५ सितम्बर ;अभी तक ;  लोक शिक्षण संचनालय स्कूल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश द्वारा राजधानी स्तर पर राज्य स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। जिसका उद्देश्य भारतीय परिद्रश्य में रोजगारोन्मूखी शिक्षा की आवश्यकता तथा महत्व प्रमुख बिन्दू था। इसी टीम पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रदेश के अनेक जिलो से शिक्षकों को संगोष्ठी मे भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था।

पन्ना जिले के जिला मुख्यालय में शासकीय माध्यमिक शाला आगरा मे पदस्थ उच्च श्रेणी शिक्षक राज किशोर शर्मा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। श्री शर्मा को सम्मानित किये जाने पर कर्मचारी संगठनो के अध्यक्षों जिसमें मुख्य रूप से संयुक्त कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष कृष्णपाल यादव, शिक्षक संघ के अध्यक्ष रवी डिनायक, राजपतित्र अधिकारी संघ के अध्यक्ष पुष्पराज सिंह परमार, शिक्षक कांग्रेस के कमलेश त्रिपाठी, प्रकाश श्रीवास्तव, सहित अनेक कर्मचारी संगठनो के पदाधिकारीयों, सदस्यों नगर के गणमान्य नागरिको, शिक्षको, पत्रकारो, साहित्यकारो ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button