प्रदेश

14 लाख की ईनामी महिला नक्सली सजंती गिरफ्तार, तीन राज्यो की पुलिस को थी तलाश

आनंद ताम्रकार
बालाघाट ६ सितम्बर ;अभी तक ;   पुलिस अधीक्षक नगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में नक्सली उन्मूलन अभियान के तहत पहली बड़ी सफलता मिली है। जहां बालाघाट पुलिस को तीन राज्यों की मोस्ट वांटेड 14 लाख की ईनामी हार्डकोर नक्सली 32 वर्षीय एसीएम सांजती पति गणेश को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। जिस पर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सरकार ने ईनाम घोषित किया था। महिला नक्सली पर मध्यप्रदेश में नक्सली गतिविधियों के दौरान हत्या, हत्या के प्रयास जैसे 6 गंभीर अपराध दर्ज है।
                        बालाघाट पुलिस अधीक्षक नगेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बैहर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाटोला के चिचरंगपुर जंगली क्षेत्र में केबी डिवीजन के नक्सलियों का समूह मौजूद है। जिसके बाद हॉकफोर्स के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया।
                              सर्चिंग के दौरान दो संदिग्ध दिखाई देने पर हॉकफोर्स की टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। जिसमें हार्डकोर महिला नक्सली साजंती तो पकड़ी गई लेकिन एक अन्य नक्सली भागने में सफल रहा। हॉकफोर्स की टीम ने महिला नक्सली के पास से पिस्टल, मैगजीन, कुल्हाड़ी और अन्य सामान बरामद किया है।

Related Articles

Back to top button