प्रदेश

संयुक्त कृषक संगठन की 5 किमी लंबी रैली – सरकार की चॉकलेट अब नहीं चलेगी – जय पटेल

मयंक शर्मा
खंडवा ११ सितम्बर ;अभी तक ;   बुधवार को संयुक्त कृषक संगठन के आह्वान पर जिले के करीब 84 गांवों के किसान जिला मुख्यालय खंडवा पहुंचकर  किसानों ने  बड़ी रैली निकाली और सरकार के खिलाफ हल्ला बोला।संयुक्त कृषक संगठन के नेता जय पटेल ने कहा कि उनकी मांग है कि सोयाबीन के दाम छह हजार रुपये मक्का 2500 रपये, कपास 10 हजार रुपये, गेहूं 3500 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक किए जाएं। साथ ही किसानों को साल 2023 का सोयाबीन फसल बीमा दिलाया जाने की मांग विशेष रूप से रखी गयी। ं
                        किसानों की इस रैली में सबसे पहले एक बैलगाड़ी पर भगवान बलराम की मूर्ति को रखा गया था तो वहीं उसके ठीक बाद बड़ी संख्या में किसान पैदल मार्च करते हुए चल रहे थे।  दो पहिया वाहन सवार किसानों की रैली के साथ करीब 50 से अधिक ट्रैक्टरों पर किसान सवार थे।
                        रैली नगर में जहां से भी गुजरी एक बड़ा और लंबा जाम लग गया और हर कोई किसानों की इस रैली को देखता रहा। इसके बाद किसानों की यह रैली सिविल लाइन स्थित स्टेडियम पहुंची, जहां किसान जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने की मांग पर अड गए। ं एडीएम और एएसपी किसानों से मिलने पहुंचे। लेकिन ें किसानों ने उन्हें बेंरंग कर दिया। अंततः  कलेक्टर अनूपसिंह आये और उन्होने किसानों की मांग सुनी । उनका ज्ञापन लिया। इस दौरान किसानों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के बयान पर कहा कि उन्हें अब नेताओं के बातों पर भरोसा नहीं है, यह सब चाकलेट है।
                   ज्ञापन मेें मांग की गयी कि  खरीफ की फसलें उतरने  से पहले सोयाबीन, कपास व मक्का की उपज के सही दाम मिले,।जिले के लगभग चार हजार से अधिक किसान का प्रदर्शनव रैली  पांच किमी तक लम्बी थी।
                        , जय पटेल ने बताया कि  16 सितम्बर के प्रस्तावित  आंदोलन को लेकर संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा जिले के 360 गांवों तक प्रचार-प्रसार किया गया है। इसमें किसानों से रैली में शामिल होने का आव्हान किया जा रहा है। ं, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान के बयान पर उन्होने  कहा कि  सरकार तो चॉकलेट देती है।  उनके दिल में करने की इच्छा शक्ति है तो किसानों के हित में फैसले करके दिखाएं अन्यथा किसान सड़क पर उतरकर अपना हक लेकर रहेंगे।

 


Related Articles

Back to top button