प्रदेश

ऐ आई एम आई एम की पार्षद ने अपनी फोटो भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के पोस्टर व बैनरों मेंआने पर शिकायत की

आशुतोष वर्मा
 खरगोन १२ सितम्बर ;अभी तक ;  खरगोन नगर पालिका परिषद में ए आई एम आई एम की पार्षद ने अपनी फोटो भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के पोस्टर व बैनरों में आने पर कलेक्टर को शिकायत की है।
                             खरगोन नगर पालिका परिषद की वार्ड क्रमांक 2 की पार्षद अरुणा उपाध्याय ने आज जिला कलेक्टर व एसपी को शिकायत की है। उन्होंने  भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के पोस्टर व बैनर में उनके फोटो होने पर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
                               उन्होंने बताया कि शहर भर में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान हेतु नगर पालिका अध्यक्ष  छाया जोशी द्वारा पोस्टर बैनर लगवाये गए हैं। इसमें उनका भी फोटो लगाकर उन्हें भाजपा से जुड़ा होना दर्शाया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे भारतीय जनता पार्टी की सदस्य नहीं है। उन्होंने कहा कि वे ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी की सदस्य  हैं।
                          उन्होंने कहा कि शहर में लगे होर्डिंग बैनर व पोस्टर से उनकी व पार्टी की सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से छवि खराब हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह षड्यंत्र जानबूझकर किया गया है इसलिए इस पर कार्यवाही की जाना चाहिए।
                         पत्रकारों से चर्चा में अरुणा उपाध्याय ने कहा कि उन्हें लोगों के फोन आ रहे हैं कि क्या उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है?
                             खरगोन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह बरिया ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है।
                               उधर नगर पालिका की अध्यक्ष छाया जोशी ने कहा कि बैनर पोस्टर प्रिंट करने वाले व्यवसायी ने अरुणा उपाध्याय के फोटो त्रुटि वश छाप दिए हैं। उन्होंने बताया कि नगर पालिका के सभी पार्षदों के फोटो उसके पास रहते हैं।

Related Articles

Back to top button