प्रदेश

पुलिया से टकराया स्वास्थ विभाग का वाहन चालक की मौत, चार मामुली घायल

दीपक शर्मा

पन्ना १३ सितम्बर ;अभी तक ;  जिले के अजयगढ तहसील अन्तर्गत बरियारपुर रोड़ पर रात्रि के समय स्वास्थ विभाग का वाहन पुलिया से टकरा गया, जो नीचे खाई मे जा गिरा जिसमेंं चालक सुरेश चौधरी उम्र 50 वर्ष की घटना स्थल पर मौत हो गई, तथा वाहन मे सवार अन्य चार लोगो को मामूली चोटे आई है।

जानकारी के अनुसार बीति रात्रि पन्ना जिला मुख्यालय से फाईलेरिया विभाग की टीम अजयगढ क्षेत्र के ग्रामो मे सर्वे करने तथा सेम्पल लेने गई हुई थी। जिसमें मेलेरिया विभाग की तीन कर्मचारी पन्ना जिला मुख्यालय से तथा अजयगढ तहसील के मलेरिया फाईलेरिया प्रभारी बल्देव अहिरवार साथ मे गये हुए थें। उसी दौरान यह घटना घटित हुई है। बताया जाता है कि वाहन पलटने से चालक वाहन की चपेट मे बुरी तरह से आ गया था। जिससे उसकी मृत्यु हुई है, अन्य लोगो को किसी प्रकार की गंभीर चोट नही आई है। यह घटना सिन्हाई मोड़ के पास घटित हुई है। चालक की मृत्यु का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉक्टर एस के त्रिपाठी सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारीयों ने गहरी संवेदनाए व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को ईश्वर से यह बज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Related Articles

Back to top button