प्रदेश

‘पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग फिर जोर पकड़ रही

पुष्पेंद्र सिंह
टीकमगढ़ 16 सितम्बर!’अभीतक ‘पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग फिर जोर पकड़ रही है इस सम्बन्ध में सोमवार को यहाँ एक बैठक, बुंदेलखंड राज्य सेवा संघ के तत्वाधान में आयोजित की गयी!
                                   बैठक में शहर के तक़रीबन पचास से अधिक संख्या में बुद्धिजीवी और जागरूक नागरिकों ने भाग लिया! . मीटिंग में कार्यक्रम के संयोजक महेंद्र विश्वकर्मा ने बताया  कि अलग बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग आजादी के पूर्व से होती आ रही है लेकिन सत्ताधारी तमाम नेताओं के आश्वासन और बुंदेलखंड राज्य निर्माण समिति के संघर्षो के बावजूद भी आज तक किसी सार्थक नतीजे तक नहीं पहुंच सके!
                                   संयोजक महेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि 2अप्रैल 1948को 34तत्कालीन रियासतों को संघठित कर, बुंदेलखंड राज्य का गठन हुआ और नौगांव को उसकी राजधानी बनाया गया था!उन्होंने बताया कि उस नये राज्य का मुख्यमंत्री कामता प्रसाद सक्सेना को बनाया गया था!इसके साथ ही विश्वकर्मा के अनुसार, बघेलखंड राज्य का भी गठन किया गया था लेकिन 1956में राज्य पुनर्गठन आयोग ने उक्त दोनों प्रांतो का विलय करके मध्यप्रदेश राज्य बना दिया था उसके बाद से तमाम लोगों ने हज़ारों साथियों के साथ अलग बुंदेलखंड राज्य बनाये जाने के लिए कई आंदोलन और प्रदर्शन भी किये लेकिन नतीजा सिफ़र ही रहा!इस मुहिम के आंदोलन कारी नेताओं में विश्वनाथ शर्मा, शंकर लाल महरोत्रा, राजा बुंदेला भानु सहाय समेत उनके हज़ारों अनगिनित साथियों का योगदान रहा है!
      उस बैठक में बुंदेलखंड राज्य बनाये जाने के लिए कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया!

Related Articles

Back to top button