प्रदेश

नेहरू बस स्टेंड के आसपास पत्थर बाजी से माहौल गरमाया 

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर  १६ सितम्बर ;अभी तक ;   बीजेपी के पूर्व व प्रदेश प्रवक्ता श्री यशपालसिंह सिसोदिया ने  कहा कि मुस्लिम समाज के द्वारा धर्म जुलूस किया जा रहा था उस समय नेहरू बसस्टैंड के आसपास पत्थर बाजी से माहौल गरमाया हुआ है। भगदड मची । व्यपारियो ने प्रतिष्ठान बंद कर दिये।
                          बीजेपी के प्रवक्ता श्री सिसोदिया ने कहा कि जिला व पुलिस प्रशासन यह भी सुनिश्चित करे कि अनन्त चतुर्दशी पर जो झांकियां निकलेगी उस पर भी किसी भी प्रकार का व्यवधान न हो।
                         उन्होंने कहा कि जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगे है उनको खंगालने का काम करे । उन्होंने कहा कि जुलूस में कैसे लोग कहा के लोग थे इस बात की तहकीकात भी करे। उन्होंने कहा कि अपराधियों ने षडयंत्र पूर्वक अपराध किया है। कानून अपने हाथ मे लिया है।
                                श्री सिसोदिया ने कहा कि में भी नागरिकों से अनुरोध करूंगा कि वे अफवाहों से सावधान रहें तथा शान्ति बहाली में सहयोग करे।

Related Articles

Back to top button