प्रदेश

मंदसौर जिले की बेटी दीपिका किशोरी को मिला हिंदी काव्य रत्न सम्मान

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर १६ सितम्बर ;अभी तक ;   मंदसौर जिले की बेटी का नेपाल में सम्मान किया गया है। नेपाल के लुंबिनी में आयोजित किए गए एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में मंदसौर की बेटी दीपिका किशोरी को सम्मानित किया गया है। नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा भाषा तथा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रचनाकारों को एक ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से आज सम्मानित किया गया है।
                                     हिंदी दिवस के मौके पर शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा आयोजित किए गए हिंदी दिवस अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में बहुमुखी प्रतिभा की धनी श्रीमती दीपिका मानवानी को ‘‘हिंदी काव्य रत्न’’ मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है।  दीपिका मानवानी लेखक हैं जिनकी कई रचनाएं देश की विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं तथा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अब तक दर्जनों सम्मान मिल चुके हैं। अभी हाल ही में आणंद, गुजरात में हुए राष्ट्रीय स्तर पर महिला साहित्यकार सम्मेलन में भी उन्होंने मंदसौर को गौरवान्वित किया है।
                                      इस प्रतियोगिता में नेपाल, भारत, अमेरिका, कनाडा तथा तंजानिया से 6742 महिला पुरुष रचनाकारों की सहभागिता थी जिसमें 675 प्रतिभाओं का उत्कृष्ट कविता के आधार पर चयन कर सम्मानित किया गया है। संस्था की सचिव चरना कौर कहती हैं-हिंदी आज किसी एक देश की भाषा नहीं बल्कि विश्व भाषा बन चुकी है। सभी के अपनी भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति का सम्मान करना चाहिए। इस प्रतियोगिता में हजारों शिक्षकों तथा लेखकों ने देश विदेश में प्रतिभागिता की जो संस्था के लिए गर्व का विषय है।

Related Articles

Back to top button