प्रदेश

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता एंव विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन कर मनाया

महावीर अग्रवाल
मंदसौर १७ सितम्बर ;अभी तक ;   भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश भाजपा संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह एंव सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पिपलिया मंडी मंडल द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष पर स्वास्थ्य केंद्र पिपलिया मंडी पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
                                      कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल  अटोलिया, भाजपा जिला महामंत्री विजय अटवाल, सेवा पखवाडा कार्यक्रम अंतर्गत रक्तदान शिविर के प्रभारी नरेश चंदवानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सामंत सिंह शक्तावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोहर लाल जैन, नगर परिषद अध्यक्ष इंदिरा सुनील देवरिया, नगर परिषद उपाध्यक्ष भारत सिंह सोनगरा, सेवा पखवाड़ा अभियान सह प्रभारी एंव युवा मोर्चा जिला महामंत्री चिंटू शर्मा, सेवा पखवाड़ा अभियान सह प्रभारी एंव महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रानू भावसार युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप बना मंचासीन थे। सेवा पखवाडा कार्यक्रम अंतर्गत नगर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया एंव प्रधानमंत्री जी के 73वें जन्मदिन के उपलक्ष्य पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन कर 75 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष राजू जाट, अरिहंत जैन, भेरूलाल धनगर, सत्यनारायण सेन, रघुवीर सिंह, राजेन्द्र भारद्वाज, दिलीप गोयल, इन्‍द्रजीत भट्ट सहित मंडल में निवासरत भाजपा पदाधिकारी गण कार्यकर्ता गण, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण कार्यकर्ता गण, नगर परिषद पार्षद गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button