प्रदेश

वर्क संस्था ने किया कौशल्या धाम विक्षिप्त महिला आश्रम में वस्त्र, चप्पल और खाद्य सामग्री का वितरण

महावीर अग्रवाल 

मंदसौर १८ सितम्बर ;अभी तक ;   वर्क संस्था ने पैगम्बर मुहम्मद सल्ल के जन्मोत्सव को करुणा दिवस के रूप में मनाया।
                                            संस्था जिला अध्यक्ष मुजफ्फर मंसूरी ने बताया कि पैगम्बर मुहम्मद सल्ल. की शिक्षा ‘‘तुम जमीन वालो पर दया करो आसमान वाला तुम पर दया करेगा’’ का अनुसरण करते हुए कौशल्या धाम विक्षिप्त महिला आश्रम में वस्त्र, चप्पल और खाद्य सामग्री का वितरण किया और विक्षिप्त महिलाओ के साथ समय व्यतीत किया। श्री मंसूरी ने अपील की कि हमें अपने तीज त्योहारों और महान विभूतियों के उत्सव पर इस तरह के जन और समाज कल्याण के कार्य करना चाहिए ताकि समाज से वंचित लोगो को इसका लाभ प्राप्त हो सके इस अवसर पर शाहीद, अनिल, फिरोज, भावेश, डॉ गौरव, सलमा, अनीता, तरन्नुम, आयशा, जिया, नसरीन, फिरोज चाचा, इकराश, जिशान, आमीन, सक़लैन उय्युन और भी सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button