प्रदेश

श्री साधुमार्गिय शान्त क्रांति जैन श्रावक संघ, मन्दसौर के चुनाव सम्पन्न

महावीर अग्रवाल

मन्दसौर १८ सप्तम्बर ;अभी तक ;     आज जैन महाविधालय में  शांत क्रांति संघ मंदसौर की साधारण सभा का आयोजन किया गया जिसमें शान्त क्रांति जैन श्रावक संघ,युवा मण्डल और महिला संघ के नवीन पदाधिकारीयो का   मनोनयन किया गया तथा पुर्व पदाधिकारियों के द्वारा अपने अपने समय की गतिविधियों की जानकारी एवं हिसाब भी प्रस्तुत किया गया।

वर्तमान में नवीन पदाधिकारियों में श्री विमल कुमार जी पामेचा को शांत क्रांति संघ  मंदसौर के पुनः सर्वानुमति से अध्यक्ष पद पर मनोनीत  किया गया  इसी प्रकार युवा संघ के लिए दिनेश जैन (गरोठवाला) का मनोनीत किया गया और महिला संघ के लिए श्री मती  किरण नलवाया को मनोनीत किया गया कार्यक्रम की अधक्षता संघ सरक्षक श्री गजराज जी जैन ने की, इस अवसर पर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री वीरेन्द्र जी जैन, श्री हस्तीमल जी जैन, लोकेंद्र जी जैन, सागरमल जी गरोठ वाला, सुरेंद्र जी जरख, राजेंद्र जी पामेचा,भंवरलाल जी नगरी वाला,कांतिलाल जी रातडिया, अजीत जी पामेचा, भूपेंद्र जी भंडारी,अभय जी नलवाया,पुखराज जी पामेचा,  सुशील जी झेलावत,सुरेश जी थंबा वाला, अजीत जी, सुभाष जी पामेचा, अजय जी गरोठ वाला, युवा संघ के विनोद जी मेहता ,दिनेश जी , संघ के सभी सदस्य  महिला संघ सभी उपस्थित थे, सभा का संचालन महामंत्री शेखर जी कासमा ने किया, इसके बाद संघ का प्रीती भोज आयोजित किया गया।

Related Articles

Back to top button